महाराजगंज, जुलाई 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के पास झाड़ियों के बीच एक बार फिर ग्रामीणों ने एक तेंदुआ को देखा। इसके बाद इसको लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत बना हुआ है। तेंदुआ को जंगल की तरफ भेजने के लिए वन विभाग द्वारा तीन दिनों से शाम के समय पटाखा छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। इस बीच बहुआर मार्ग पर लेदी जंगल के बाहर एक पेड़ पर एक साथ तीन तेंदुआ देखे जाने से राहगीरों और ग्रामीणों में डर बना हुआ है。

तेंदुए की गतिविधि निचलौल रेंज के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के आसपास तेंदुए की गतिविधि लगातार देखी जा रही है। इधर दो सप्ताह में तेंदुए ने तीन बार हमला कर बाइक सवार दो राहगीरों और एक बकरे को जख्मी किया है। ढेसो चौराहा और पुल के बीच लोगों का आवागमन बना रहत...