Maharajganj News: डॉ. नंदिता अध्यक्ष व डॉ. पीयूष महामंत्री चुने गए
महाराजगंज, अगस्त 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज की महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ का चुनाव सुआक्टा के उपाध्यक्ष डॉ. विपिन यादव की उपस्थिति में हुई। चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ. नंदिता मिश्रा को अध्यक्ष और डॉ. पीयूष जायसवाल को महामंत्री निर्वाचित किया गया।चुनाव में डॉ. विनय कुमार खरवार को उपाध्यक्ष, डॉ. ज्योत्सना पांडेय को महिला उपाध्यक्ष, मृत्युंजय तिवारी को संयुक्त मंत्री, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष व देवेन्द्र कुमार पाठक को सर्वसम्मति से मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद डॉ. नंदिता मिश्रा ने कहा कि हम सभी मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता और महाविद्यालय के विकास के लिए काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.