Maharajganj News: डीसीएम की टक्कर से दो युवक घायल
महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर महादेवा चौराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल चल रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दू पिपरा निवासी अमिरूल्लाह (34) और महमूद (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक महदेवा चौराहे पर पैदल गये थे। महदेवा चौराहे के पास पनियरा से परतावल की ओर जा रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.