Maharajganj News: डीएम के औचक निरीक्षण में खुली रात की ड्यूटी की पोल
महाराजगंज, अक्टूबर 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला संयुक्त चिकित्सालय में रात की स्वास्थ्य सेवाओं की सोमवार देर रात डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने खुद पहुंचकर इसकी पड़ताल कर ली। बिना प्रोटोकॉल व पूर्व सूचना के सामान्य व्यक्ति की तरह अस्पताल पहुंचे डीएम ने पहले मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की। इलाज, दवा, डॉक्टरों की उपलब्धता व सुविधाओं के बारे में सीधे फीडबैक लिया। अतिरिक्त पैसे मांगे जाने के सवाल पर मरीजों ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार किया।इमरजेंसी व्यवस्था की जांच इसके बाद इमरजेंसी की ड्यूटी व्यवस्था की जांच हुई तो दो डॉक्टर नदारद मिले। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्वेतांशु शाही व डॉ. शालिनी वर्मा के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को दोनों चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.