महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गणपति महोत्सव की दूसरी रात सम्राट नगर मुहल्ले के संस्कृत पाठशाला के पास स्थापित गणपति पंडाल में हिंदू कल्याण मंच समिति की ओर से नृत्य सेवा का आयोजन किया गया। इसमें सिसवा नगर के आरपीआईसी विद्यालय, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज व प्रेम लाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज सहित पड़ोसी जनपद कुशीनगर क्षेत्र के तहसील खड्डा नगर के कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।पंडाल में गणपति बप्पा को रिझाने के लिए समिति द्वारा नृत्य सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें सिसवा नगर स्थित आरपीआईसी विद्यालय, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज व प्रेम लाल सिंघानिया कन्या...