महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शीतलापुर भट्ठी टोला के पास बुधवार दोपहर में बाइक मेड ठेला गाड़ी और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एम्बुलेंस से निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया।घटना का विवरण निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहिया निवासी राजन चौधरी (21) पुत्र सुभाष चौधरी बहुआर बाजार की तरफ से घर वापस आ रहा था। इस दौरान शीतलापुर भट्ठी टोला के पास बालू लादकर जा रहे ठेला गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार राजन और ठेला चालक जयप्रकाश निवासी ग्राम बैठवलिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची बहुआर पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को निचलौल सीएचसी पहुंचा...