महाराजगंज, अगस्त 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका सिसवा के मीराबाई नगर के निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में डीएम ने कड़ा फैसला लिया है। पोखरे के सुन्दरीकरण के निर्माण में लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी देख डीएम ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डीएम-एसपी, परिजनों को बंधाया ढांढसघटना का विवरण डीएम गौरव सिंह सोगरवाल रविवार की शाम को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ सबसे पहले निर्माणाधीन पोखरे पर पहुंचे, जहां तीनों बच्चों की डूबने से मौत हुई। लोगों ने बताया कि यह अमृत सरोवर पिछले साल से निर्माणाधीन...