Maharajganj News: ठगी पीड़ित निवेशकों के भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई। बैठक में निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलाने, लंबित आवेदनों पर कार्रवाई करने और चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से निवेशकों ने अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम, 2019 (बड्स एक्ट) और उत्तर प्रदेश के संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिले के अनेक निवेशकों की मेहनत की कमाई विभिन्न चिटफंड कंपनियों और सोसायटियों में फंसी हुई है। कई बार आवेदन देने के बाद भी भुगतान नहीं होने से पीड़ित परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: करोड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.