Maharajganj News: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत
महाराजगंज, नवम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम कटका में गुरुवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी जितेन्द्र का चार वर्षीय पुत्र हिमांशु अपनी मां के साथ कटका स्थित रिश्तेदारी में आया था। इस बीच एक खड़े ट्रैक्टर पर वह खेलते-खेलते चढ़ गया। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ट्रैक्टर से सिर के बल वह गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे निचलौल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृत बच्चे के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में जरूरी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.