Maharajganj News: ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में भिड़ा बाइक सवार, गंभीर
महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे में ठूठीबारी रोड पर स्थित नवीन मंडी समिति के पास शनिवार की रात एक बाइक सवार रोटावेटर लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।नौतनवा कस्बे के बहादुरशाह नगर निवासी वीरेंद्र कुमार देर शाम करीब साढ़े 9 बजे बाइक से वापस घर की तरफ लौट रहा था। नवीन मंडी समिति के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पार करने के लिए एक बच्ची बीच में दौड़ पड़ी, जिसे बचाने के चक्कर में वह सड़क किनारे खड़ी रोटावेटर लगी ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में भिड़ा बाइक सवार, गंभीर राहगीरो की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.