Maharajganj News: ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार घायल
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: शिकारपुर। महराजगंज-गोरखपुर हाईवे स्थित भिस्वा चौराहे के घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल की पहचान आलोक निवासी बघाड़, थाना चौरीचौरा-गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाम साढ़े 5 बजे के करीब एक ट्रैक्टर चौराहे से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर के पिछले पहिये से टक्कर हो गई। शिकारपुर चौकी से एसआई अभिजीत राय और कांस्टेबल सौरभ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.