Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घायल महिला जहरुनन्निसा थाना क्षेत्र के गांव खैराटी की रहने वाली है। वह नौतनवा किसी काम से आई थी गांधी चौक से होकर वह घर जाने के लिए नहर मार्ग की तरफ बढ़ रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर के पहिए के नीचे महिला का पैर आ गया, जिसमें उसका एक पैर पूरी तरह कुचल गया। वह मौके पर ही तड़पने और चिल्लाने लगी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाएगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.