Maharajganj News: टोकन मनी वापसी की प्रक्रिया तेज, 600 किसानों को जल्द मिलेगी राहत
महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले और लॉटरी में चयनित न होने वाले करीब 600 किसानों की लंबे समय से लंबित टोकन मनी लौटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उप कृषि निदेशक (डीडीएजी) संजीव कुमार ने टोकन राशि प्राप्त नहीं करने वाले सभी किसानों की अद्यतन सूची दोबारा निदेशालय को भेज दी है। विभाग का दावा है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही किसानों के खातों में टोकन मनी भेज दी जाएगी।
किसानों की लंबित राशि एसएमएएम योजना के तहत किसानों से आवेदन के समय 5,000 रुपये टोकन मनी जमा कराई जाती है। चयनित किसानों के लिए यह राशि आगे की प्रक्रिया में समायोजित होती है, जबकि लॉटरी में चयन न होने पर नियमानुसार वापस की जाती है। पिछले तीन वित्तीय वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.