महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के टेलफाल नहर में मछली पकड़ने गए युवक का शव 27 घंटे बाद पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ और मछुआरों की टीम को नहर में मिला है। युवक सोमवार को कुछ लोगों के साथ मछली पकड़ने गया था। इस बीच मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। उसी समय से पुलिस और मछुआरों की टीम उसकी लगातार खोजबीन कर रही थी। पूरी रात खोजने के बाद दोपहर में उसका शव एक किमी आगे नहर में मिला है। ग्राम गेड़हवा निवासी छांगुर उर्फ छबिलाल (36) सोमवार को टेलफॉल नहर में कुछ लोगों के साथ मछली शिकार करने गया था। इस बीच वह नाव से उतरकर पानी में चला गया। इस दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने हमला कर उसे गहरे पानी में खींच ले गया। उसके साथ गए लोगों के आंखों के सामने हुई इस घटना से इन लोगों में चीख पुकार -मच गई और शोर सु...