Maharajganj News: टूटे तार में उतरे करंट की चपेट में आया किशोर, मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर के बनियवटा टोला पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर सुधीर वर्मा की टूटे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बुरी तरह झुलसने के बाद उसे परिजन पनियरा पीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृत किशोर मुजुरी के एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता था। बनियहटा टोला निवासी महेंद्र का पुत्र सुधीर शनिवार को दोपहर बाद गांव में सचिवालय के पास किसी काम से गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आये आंधी-बरसात में वहां लगे ट्रांसफार्मर का तार टूट कर गिरा था। उसी में उतरे करंट की चपेट में आकर सुधीर गिरकर तड़पने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.