Maharajganj News: झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं से ठगी करने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं को झांसे में लेकर उनके मंगलसूत्र व अन्य आभूषण ठगने के आरोप में पनियरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर डीएम से अनुमोदन लेने के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपित अरविंद पुत्र रामशंकर निवासी रमवापुर थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर व राजू पुत्र कलाम निवासी बहारामपुर थाना पनियरा पर संगठित गिरोह चलाने का आरोप है। दोनों झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं को बहलाकर फर्जी रसीद थमाते थे। उनके आभूषण लेकर फरार हो जाते थे।संतकबीर नगर के अरविंद पर छह मुकदमे दर्जपुलिस के मुताबिक अरविंद के खिलाफ पनियरा, बखिरा, खलीलाबाद, मेहदावल, बेलहरकला और गोरखपुर के गुलरिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.