महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की अदालत में शनिवार को विदेशी बंदी जॉर्डन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मुकदमा दरोगा का बयान दर्ज होना था, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण गवाही नहीं हो सकी। जॉर्डन वर्तमान में तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है। उसे दिल्ली में विचाराधीन एक अन्य मामले में वहां की अदालत में पेश होने के लिए भी तलब किया गया है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जॉर्डन की पेशी पर नहीं हो सका दरोगा का बयान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...