महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: पुरन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजमंदिर खुर्द निवासी रामललित चौधरी के घर 17 जून को जेवर साफ करने के नाम पर टप्पेबाजी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला से मंगलसूत्र लेकर पानी मांगने के बहाने फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अनुराग प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल आदित्य यादव व सुनेन्द्र कुमार की टीम ने घेराबंदी कर सेमरहनी जंगल के पास से आरोपी प्रिन्स उर्फ मोनू को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- Pakur News: महिला से लाखों रूपए के सोने के जेवर ठगे, आरोपी फरार वह हाल में गोरखपुर में पता बदलकर रह रहा था। थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि आरो...