महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हाथ में राखी, आंखों में इंतजार व दिल में भाई से मिलने की आस लेकर शुक्रवार को बहनें जिला कारागार पहुंचीं। सलाखों के पीछे भाई सामने आया तो बरसों का इंतजार आंसुओं में बह निकला। किसी ने कांपते हाथों से भाई की कलाई पर राखी बांधी, किसी ने मिठाई खिलाकर माथा चूमा तो कोई उसे गले लगाकर फफक पड़ी। भाई ने भी बहन की आंखों में छिपे दर्द को महसूस किया और दोनों की आंखें भर आईं। रक्षाबंधन पर जेल की चारदीवारी के भीतर सजे इस रिश्ते में त्योहार की खुशी के साथ अपनों से बिछड़ने का दर्द भी साफ नजर आया। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने बंदियों की बहनों से मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की थी। सुबह से ही महिलाएं जिला कारागार पहुंचने लगीं। प्रवेश से पहले आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कराया गया। इस...