Maharajganj News: जेम पोर्टल के नए प्रावधानों से रूबरू हुए क्रेता-विक्रेता
महाराजगंज, सितम्बर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से विकास भवन सभागार में सरकारी विभागों के क्रेता अधिकारियों व विक्रेताओं की जागरूकता के लिए जेम पोर्टल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया, नए प्रावधानों और पोर्टल पर होने वाले बदलावों की जानकारी दी गई। इसमें सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और नियमों के अनुरूप बनाने के नवीनतम प्रावधानों से अपडेट भी कराया गया।
कार्यशाला की जानकारी कार्यशाला में बताया गया कि शासकीय विभागों द्वारा विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाती है। भारत सरकार की ओर से समय-समय पर पोर्टल में आवश्यक संशोधन और नए प्रावधान लागू किए जाते हैं। ऐसे में क्रेता विभागों के अधिकारियों और विक्रेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.