Maharajganj News: जिले में 377 स्थलों पर अग्नि सुरक्षा की जांच, 56 को नोटिस
महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 377 स्थलों का निरीक्षण किया गया। इनमें 67 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं। मानकों का अनुपालन नहीं मिलने पर 56 स्थलों को नोटिस जारी किए गए।
अग्नि सुरक्षा अभियान में स्थलों का निरीक्षण पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने यह अभियान चलाया। जांच में विद्यालयों, बैंकों, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की गई। पुलिस टीमों ने अग्निशमन विभाग की ओर से जारी अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र की वैधता की जांच की। इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.