महाराजगंज, नवम्बर 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। कभी फरेंदा और घुघली की चीनी मिलों की पहचान रखने वाले महराजगंज जिले में गन्ने की खेती ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दोनों स्थानीय चीनी मिलें बंद होने के बावजूद किसानों का गन्ने से मोहभंग नहीं हुआ है। यही वजह है कि इस बार जिले में गन्ने का रकबा बढ़कर 20,017 हेक्टेयर पहुंच गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले 1241 हेक्टेयर क्षेत्रफल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।गन्ना विभाग के सर्वे में जिले की तीनों चीनी मिलों के परिक्षेत्र में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ा मिला है। इसमें सिसवा चीनी मिल क्षेत्र सबसे आगे है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में 650 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हुई है। वहीं पिपराइच मिल क्षेत्र में 361 और गड़ौरा मिल क्षेत्र में 230 हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला...