Maharajganj News: जिले में दनादन फुंक रहे ट्रांसफार्मर, एक माह में जले 253
महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर दनादन फुंक रहे हैं। हालत ये हो गई है कि हर दिन आठ ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। सितंबर में 253 ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि विभाग ने निर्धारित समय के पहले जले ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी। लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को कम से कम एक दिन बिजली की मार झेलनी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं की सांसत हो गई है। इतना ही नही 72 घंटे में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने में बदलने में विभाग का पसीना छूट रहा है।
ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफार्मर जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के घर और दुकान रोशन करने के लिए दस हजार 409 ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन इनमें अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.