Maharajganj News: जिले को छह हजार ब्लॉक में बांटकर होगी जनगणना
महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए पूरे जिले को करीब छह हजार एन्यूमरेशन ब्लॉक (गणना खंड) में बांटा गया है। 16 नवंबर से लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इस बार देश में पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक स्मार्टफोन पर विशेष मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से जुड़ी जानकारियां दर्ज करेंगे। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जनगणना की डिजिटल तैयारियां जिला जनगणना कार्यालय के मुताबिक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से 40 तरह के सवाल पूछेंगे। इनमें जनसंख्या, सामाजिक व आर्थिक स्थिति, परिवार के सदस्यों के पलायन व अन्य संबंधित विषयों की जानकारी शामिल होगी। फील्ड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.