महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य प्रशासन ने तम्बाकू सेवन से असमय काल के गाल समा रहे लोगों को बचाने के लिए पहल की है। इसके लिए लोगों को जागरूक कर तम्बाकू सेवन से परहेज करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इतना नहीं हर ब्लाक के एक गांव को तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू किया है।

अभियान का लक्ष्य और कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग का तम्बाकू मुक्त युवा अभियान- चार 28 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। अभियान में हर ब्लाक से कम से कम एक गांव को तम्बाकू मुक्त गांव बनाएगा। ऐसे में विभाग 12 गांवों को तम्बाकू व नशा मुक्त बनाएगा। इसके लिए गांव में समिति का गठन करेगा और एक नोडल नामित करेगा। नोडल के नेतृत्व में समिति कार्य करेगी। समिति गांव की दुकानों पर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी और ...