Maharajganj News: जिला जेल पहुंचे डीएम-एसपी, बैरक से लेकर पूरे परिसर का लिया जायजा
महाराजगंज, अगस्त 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक से लेकर पूरे परिसर का जायजा लेकर बंदियों की समस्या भी सुनी।निरीक्षण में डीएम व एसपी ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। महिलाओं और बच्चों के मामले में विशेष संवेदनशीलता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.