महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल की खराब सीटी स्कैन मशीन अब ठीक नहीं होगी। इसके जगह उच्च क्षमता की नियो शाफ्ट मशीन शिफ्ट होगी। दो करोड़ 70 हजार की सीटी स्कैन मशीन चेन्नई से रवाना हो गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो मशीन शिफ्ट कर सोमवार से सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी।

सीटी स्कैन मशीन खराब होने का कारण करीब 13 दिन पहले जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। कार्यदायी संस्था के इंजी. मशीन का पिक्चर ट्यूब खराब होना बताया था। कार्यदायी संस्था पिक्चर ट्यूट सिंगापुर से मंगाने की बात कही थी। लेकिन इंजी. टीम ने जांच कर बताया कि पिक्चर ट्यूब लगने के बाद मशीन बहुत जल्द फिर खराब हो जाएगी। जिला अस्पताल प्रशासन के पहल पर कार्यदायी संस्था ने उच्च क्षमता की सीटी स्...