Maharajganj News: जलभराव में डूबी सड़क, स्कूली बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल
महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया-झनझनपुर मार्ग पर सिन्दुरिया चौराहे से करीब 300 मीटर पश्चिम गल्ले की दुकान के सामने सड़क पर भारी जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खासकर स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा है, जबकि किनारे की मिट्टी भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने भी सड़क की दयनीय स्थिति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर हम एक प्रतिमंडल के साथ इसकी शिकायत करने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.