Maharajganj News: जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लाक के ग्राम बजही में मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को शिकायती पत्रक भी सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। इसके बाद ग्रामीणों ने बीडीओ निचलौल को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में सतीश, भौआसी, विश्वाल, मुकेश, राजागम, कुशणही, नीरज और राजन के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.