Maharajganj News: जर्जर सड़क को लेकर सबया दक्षिण टोला में युवाओं ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के सबया दक्षिण टोला में जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर युवाओं की नाराजगी देखी गई। राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजन विश्वकर्मा ने कहा कि वार्ड की यह सड़क पिछले एक दशक से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक इसकी सुधि नहीं ली गई। लंबे समय से सड़क निर्माण अथवा मरम्मत की मांग अनसुनी किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: कटहरी-पकड़ी भारत खंड की खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.