Maharajganj News: जयंती त्रिपाठी प्रबंधक व शांतेश्वर अध्यक्ष चुने गए
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार की प्रबंध समिति के चुनाव में जयंती त्रिपाठी को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से विद्यालय का प्रबंधक चुना गया। वहीं शांतेश्वर नाथ त्रिपाठी को प्रबंध समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया डीआईओएस प्रदीप शर्मा की देखरेख व मौजूदगी में पूरी कराई गई। दोबारा प्रबंधक चुने जाने के बाद जयंती त्रिपाठी ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने व अनुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संस्थान में शिक्षा का स्तर सुधारने, अनुशासन कायम रखने और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करना रहेगा। इस अवसर पर डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, हेमंत कृष्ण त्रिपाठी, अधिवक्ता विजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.