Maharajganj News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका आने वाले लोगों को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए नपा प्रशासन ने पटल की कार्यप्रणाली पर निगरानी बढ़ाई है। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने जन्म-मृत्यु पटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने प्रमाण पत्र से जुड़े कामकाज की जानकारी लेने के साथ पटल पर पहुंचे नागरिकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं।
कार्यप्रणाली पर निगरानी नपा अध्यक्ष ने कर्मचारियों को साफ निर्देश दिया कि प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान या इधर-उधर न दौड़ाया जाए। आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया को समयबद्ध व पारदर्शी रखा जाए। किसी स्तर पर समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए, जिससे लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.