Maharajganj News: जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
महाराजगंज, नवम्बर 2 -- जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर उन्होंने जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, पुलिस, विकास कार्य, रोजगार, पेंशन सहित अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र भी सौंपे। पंकज चौधरी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.