महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनसंख्या गणना के लिए आयोजित प्रशिक्षण में 60 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के लिए 1152 प्रगणकों व सुपरवाइजरों को बुलाया गया था। इसमें 1092 उपस्थित हुए। अनुपस्थित कार्मिकों को संबंधित विभागों की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।सोमवार को जिले के आठ प्रशिक्षण केंद्रों पर जनगणना के दूसरे चरण के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर क्षेत्र के धनेवा-धनेई स्थित समेकित विद्यालय, नौतनवा, नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार, नगर पंचायत चौक, परतावल व पनियरा में प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनरों ने प्रगणकों व सुपरवाइजरों को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: 135 प्रगणक-सुपरवाइजरों क...