महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के वन टांगिया के ग्राम पंचायत चंदन चाफी के बंगाली कोठी टोला निवासी पति-पत्नी की शनिवार की शाम पेड़ गिरने से मौत हो गईं। जंगल में बकरियों को खोजने के दौरान उनके उपर साखू का पेड़ गिर गया था। घटना में उनके साथ गई उनकी पुत्री बुरी तरह से घायल हो गई। बारिश थमने के बाद रात को मौके पर गये लोग दोनों के शव को घर लाए। सूचना पर ‌पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में गांव निवासी इस दंपती की बेटी अंजीलिका अपनी बकरियों को लेकर जंगल में चराने गयी थी। उसी दौरान तेज बरसात और आंधी के कारण वह डर कर ‌घर भाग आयी। यह भी पढ़ें- एक साल की मासूम बेटी को लेकर टोंस नदी में कूदी महिला लापता, खोज में लगे गोताखोरपुल...