Maharajganj News: छात्रवृत्ति की समय सीमा बढ़ी, 20 दिसंबर तक मौका
महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित समय सारिणी में संशोधन किया गया है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा अपडेट करने और विद्यार्थियों के आवेदन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया गया है। डीआईओएस ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को संशोधित समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पिछले सत्र में आवेदनों की स्थिति शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले में 28140 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवेदनों का सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इससे कुछ विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.