Maharajganj News: छह आकांक्षी ब्लॉक में विकास कार्यों को 60 इंडीकेटर पर परखेंगे विशेष सचिव
महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के छह आकांक्षात्मक ब्लाक सदर, मिठौरा, नौतनवां, निचलौल, पनियरा व परतावल में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी 5 से 8 अक्टूबर तक दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व आधारभूत ढांचे से जुड़े विकास कार्यों को 60 इंडीकेटर पर प्रगति का मुआयना करेंगे। गांवों में पहुंचकर योजनाओं से आए बदलाव को मौके पर देखेंगे। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ छह जिला स्तरीय अधिकारियों को लाईजनिंग अफसर के रूप में तैनात करने का आदेश जारी कर दिया है।
आकांक्षात्मक विकास खंडों का निरीक्षण आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि व संबद्ध सेवाएं, आधारभूत अवसंरचना तथा सामाजिक विकास से जुड़े कुल 60 इंडीकेटर तय किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.