महाराजगंज, सितम्बर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी से नौतनवा आ रही एक महिला के गले से चेन गायब हो जाने के बाद टेंपो में बैठे एक व्यक्ति से उसकी नोंकझोक शुरू हो गई। टेंपो कस्बे के गांधी चौक पहुंचा तो हंगामा बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला कस्बे के महेंद्र नगर निवासिनी अमीना खातून ने बताया कि वह ठूठीबारी से टेंपो पर बैठकर नौतनवा आ रही थी। तभी रास्ते में उसके गले का चेन गायब हो गया। महिला आरोप लगने लगी कि साथ में मौजूद व्यक्ति ने चेन चोरी की है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि दो पक्ष विवाद कर रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम दोनों को थाने ले आई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...