Maharajganj News: चार्जिंग में लगे ई रिक्शा में उतरा करंट, चपेट में आई महिला की मौत
महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार्जिंग में लगे ई रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी।मैनहवा गांव निवासिनी शांति देवी पशुओं को चारा देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चार्जिंग में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण ई-रिक्शा में करंट उतर गया था। जैसे ही महिला ई-रिक्शा के संपर्क में आईं, वह तेज करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.