Maharajganj News: चारा काटने गए बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के डीहीखास गांव निवासी 80 वर्षीय जयराम गोंड़ की सर्पदंश से मृत्यु हो गई । जानकारी के मुताबिक जयराम गोंड पशुओं के लिए चारा काटने पास के ही खेत में गए थे। नहर किनारे घास काटने के दौरानउन्हें विषैले सर्प ने काट लिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.