महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में संचालित अवैध गांजे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। सीओ दीपशिखा वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आंबेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास छापेमारी की। तलाशी के दौरान तीन आरोपितों के कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई में रामवृक्ष गुप्ता, संजय गुप्ता व विरेन्...