Maharajganj News: चमइनिया फार्म के पास जंगली सांड देखे जाने से ग्रामीण भयभीत
महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के चमइनिया फार्म के पास जंगली सांड (गौर) देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हैं। इस फॉर्म के आसपास खेती करने वाले किसान खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं।दो सप्ताह पहले निचलौल रेंज के लेदी जंगल के आसपास जंगली सांड देखा गया था। उससे आसपास के लोगों में भय बना हुआ था। इधर फिर चमईनिया फार्म के पास सुधीर सिंह के खेत के निकट जंगली सांड देखा गया है। इससे खेत में काम करने के लिए लोग जाने से कतरा रहे हैं। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि जंगल में गौर प्रजाति के सांड के आने की सूचना है। यह सांड आक्रामक होता है। ऐसे में लोगों को बचकर जाना चाहिए। वन विभाग की टीम को भी इसकी गतिविधि पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.