महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लखनऊ से जारी अलर्ट के मुताबिक 29 व 30 अक्तूबर को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मेघगर्जन व वज्रपात का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस अलर्ट के बाद जिला आपदा प्रबंधक प्राधिकरण ने सभी कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अक्तूबर को जिले में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather 27 October: चक्रवाती तूफान से बिगड़ेगा यूपी का मौसम, आंधी-बारिश ...