Maharajganj News: घुघली में चार ट्रांसफॉर्मर पर लगी सुरक्षा जाली
महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली में हादसों के सबब बने खुले में पड़े ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के उपाय शुरू हो गए हैं। बिजली विभाग ने नगर के चार खुले ट्रांसफार्मरों के चारो ओर सुरक्षा के लिए जाली लगवा दी है।नगर के सुभाष चौक, नौरंगिया चौक, केन यूनियन एवं चैनपुर में लगे चारों ट्रांसफॉर्मर खुले में पड़े थे। आसपास में खेलने वाले बच्चे कभी-कभी बाल आदि की खोज में ट्रांसफॉर्मर के समीप पहुंच जाते थे। पशुओं का आलम यह था कि चरते-चरते ट्रांसफॉर्मर के समीप चले जाते हैं, जिससे विद्युत स्पर्शाघात का भय बना रहता है। सभी ट्रांसफार्मरों पर जाली लगवाने के लिए लोगों द्वारा बार-बार मांग होती रही है। काफी दिनों की मांग के बाद इसे विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया तथा नगर में मुख्य स्थानों पर स्थित ट्रांसफार्मरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.