महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली नगर पंचायत में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने नगर विकास विभाग से स्वीकृत एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कहा कि भाजपा की सरकार विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

विकास कार्यों को मिली नई दिशा विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में विकास की बातें अक्सर कागजों तक सीमित रह जाती थीं, जब...