महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मारपीट के दौरान घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे लेहड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार 29 जून को थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर टोला परगापुर निवासी मनोज साहनी की तहरीर पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में रामवृक्ष साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 105 की बढ़ोतरी की गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया ज...