महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद सिसवा के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से मृत तीन किशोरों का शव सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए उठा तो हर किसी की आंखें भर आईं। मृत किशोरों के घर से लेकर खेखड़ा घाट तक लोगों का तांता लगा रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच निकली किशोरों की अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों में घटना को लेकर आक्रोश था। लोग लापरवाही को लेकर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई चाह रहे थे। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और कार्रवाई के भरोसे पर लोग माने। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: महराजगंज में तीन मासूमों की मौत पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोकाअंतिम संस्कार की व्यवस्था सोमवार को भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृत किशोरों का खेखड़ा घ...