Maharajganj News: घर में रखे बाक्स में लगी आग, पहुंची पुलिस
महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: श्यामदेउरवा। श्यामदेउरवा कस्बा स्थित वीरेंद्र कन्नौजिया के मकान में रखे बक्से में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। वीरेंद्र कन्नौजिया सुबह अपने चौराहे वाले मकान पर थे। आवश्यक कार्य से जब वे अपने पुराने घर पहुंचे तो देखा कि बक्से के ऊपर से आग लग गई है। बक्सा जलता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आग बुझाई और घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.