Maharajganj News: घर में टेबल फैन को छूते करंट की चपेट में आया युवक, मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जारा टोला मोहनजोत में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में रखे टेबल फैन को हाथ लगाते ही एक युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे रतनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम जारा टोला मोहनजोत निवासी गोविन्द (42) पुत्र कुचुर शनिवार को घर में रखे टेबल फैन को दूसरी जगह रखने के लिए उठा रहा था।
महिला का दुःख पंखा उठाते ही वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। परिजनों ने किसी तरह बिजली सप्लाई बंद कर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.