Maharajganj News: घर में कोबरा सांप निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
महाराजगंज, नवम्बर 14 -- Maharajganj News: कटहरी। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में गुरुवार की रात में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के घर में विषैला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। रात में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान के घर में अचानक विषैला कोबरा सांप दिखाई दिया तो परिजनों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने गांव के ही एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.